सहारनपुर। एक मुश्त मानदेय एवं अधिकारियों द्वारा होने वाले शोषण के खिलाफ आज आशा कार्यत्रियों ने सामूहिक बैठक का आयोजन कर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक मुश्त वेतन दिया जाए और उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाने की मांग की गयी।
आज नवयुग नव दृष्टि ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों आज हकीकत नगर के रामलीला मैदान पर एकत्रित हुयी और इस दौरान सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि उनका उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है लेकिन निचले स्तर के अधिकारी उनका शोषण करते हैं। अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि मोदी योगी सरकार अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति की समस्याओं का निदान करने में लगी है और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है, लेकिन अधिकारी स्तर के लोग अपने कर्मचारियों का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, होमगार्ड, शिक्षामित्र का एक निर्धारित वेतन है, लेकिन उसके बावजूद भी सर्वाधिक स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देने वाली आशाओं का मानदेय निश्चित नहीं है। उन्हें काम के आधार पर मानदेय मिलता है और साथ ही अधिकारी उनका आर्थिक व मानसिक शोषण भी करते हैं।। संजय वालिया ने कहा कि सरकार से उन्हें कोई शिकायत नहीं है लेकिन आशाओं को उनके काम के आधार पर नहीं बल्कि एक निर्धारित मानदेय दिया जाए और उनका शोषण किसी भी स्तर पर न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
इस दौरान 5 अक्टूबर को दोबारा बैठक किए जाने का निर्णय लिया गया और समस्या . का निस्तारण न होने पर लखनऊ कूच की घोषणा भी की गई। बैठक में आशा कार्यकत्री ममता पारुल पूजा बबीता शमीच्या कमलेश मिथिलेश पूनम सीमा माया गीत लता अंजनी लटेश सोनिया सुलोचना प्रीति सुमन प्रियंका संदेश अलका प्रियंका बिना जोशीला रीना राकेश शीतल सुजाता मौसम प्रवेश लता प्रीति गीता देवी रेखा नीति कृष्णा सविता रविता लता पुंडीर आशा पर मिला शर्मा गुलशन लता प्रीति रैना भारती सुदेश ममता पिंकी देवी समेत आदि आशाएं मौजूद रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *