हरिद्वार। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विश्व पर्यटन संगठन द्वारा निर्धारित थीम‘‘डिजिटल एजेण्डा एण्ड अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाईन टूरिज्म’’पर पर्यटन विभाग हरिद्वार द्वारा एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में उत्तराखंड में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में डिजिटल एजेंडा एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म विषय पर चर्चा की गई।गोष्ठी जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि पर्यटन सेवाओं को सुगम,प्रभावी और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग आज समय की सबसे बड़ी मांग है।उन्होंने बताया कि 27सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन का संविधान अपनाया गया था,जिसके बाद 1980में पहली बार यह दिवस मनाया गया।उन्होंने पर्यटन व होटल उद्योग में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला।श्री नौटियाल ने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिये जाने और भविष्य में उसके विकास के लिए निवेश को प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक माना है।अब चुनौती यह है कि इस तकनीकी बदलाव के साथ स्थानीय संस्कृति,समुदायों,रोजगार और पर्यावरण को भी पर्यटन के केंद्र में रखा जाए।संयुक्त राष्ट्र ने भी पर्यटन के डिजिटल भविष्य को खुला,समावेशी और मानव-केंद्रित बनाने पर जोर दिया है।अब चुनौती यह है कि इस तकनीकी बदलाव के साथ स्थानीय संस्कृति,समुदायों,रोजगार और पर्यावरण को भी पर्यटन के केंद्र में रखा जाए।संयुक्त राष्ट्र ने भी पर्यटन के डिजिटल भविष्य को खुला,समावेशी और मानव-केंद्रित बनाने पर जोर दिया है। संगोष्ठी में सहायक पर्यटक अधिकारी मुकुल राठी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज तकनीक ने हमारी यात्रा को आसान बना दिया है और अब,कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हर यात्रा से पहले मदद करने वाला एक और उपकरण बन रही है।विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग हरिद्वार द्वारा पन्ना लाल भल्ला इण्टर कॉलेज,आनन्दमयी सेवा सदन म्यु.महिला इण्टर कॉलेज एवं पी.एम.श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में वाद-विवाद,निबन्ध,चित्रकला,डिजिटल ए.आई.आधारित मॉडल प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर विद्यालयों में आयोजित निबन्धन,पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा डिजिटल तकनीक,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं पर्यटन के क्षेत्र में इसके संभावित प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।वाद-विवाद प्रतियोगिता में पन्ना लाल भल्ला इण्टर कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्रा कुमारी तनु प्रथम, कुमारी राधिका द्वितीय एवं 10वीं कक्षा के छात्र पीयूष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।चित्रकला प्रतियोगिता में आनन्दमयी सेवा सदन म्यु.महिला इण्टर कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्रा कनक अग्रवाल प्रथम,11वीं कक्षा की जीया द्वितीय एवं 10वीं कक्षा की काजल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वाद-विवाद प्रतियोगिता में पी.एम.श्री जीजीआईसी ज्वालापुर की 12वीं कक्षा की छात्रा नैन्सी प्रथम,दीपिका सक्सेना द्वितीय एवं जियाना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।विश्व पर्यटन दिवस की थीम‘‘डिजिटल एजेण्डा एण्ड अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाईन टूरिज्म’’पर छात्र वरूण शर्मा ने ए.आई.निर्धारित मॉडल/डिजिटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिडिजाइन टूरिज्म’’पर मॉडल प्रस्तुत किया गया,जिसमें एआई मॉडल पर हरिद्वार के पर्यटन स्थलों की जानकारी,यातायात व्यवस्था,एतिहासिक धरोहरों आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रस्तुत की गयी।इस अवसर पर गढ़वाल मण्डल विकास निगम के प्रबन्धक नंदा पुराहित,सहायक पर्यटक अधिकारी मुकुल राठी,अजय चौहान,एक्साइट आउटडोर के निदेशक शविन्द्र सिंह आदि एवं पर्यटक उपस्थित उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *