सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 68शिकायतों में से 32समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई में राजस्व ,भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई में शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी ग्राम बंजारेवाला ग्रंट ने गंभीर रूप से बीमार पत्नी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गयी है उन समस्याओं का समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए,अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 290शिकायतें तथा एल 2 पर 84शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक मे सीडीओ डॉ.ललित नारायण मिश्र,ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)जितेंद्र कुमार ,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,डीपीआरओ मुस्तफा खां,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान,परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *