हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ.वी.मुरुगेशन हरिद्वार पहुंचे।उन्होंने सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस विभाग की प्रारंभिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली।बैठक में आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ.नीलेश आनंद भरणे,आई.जी गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप,आई.जी कुंभ मेला डॉ.योगेंद्र सिंह रावत,एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल,एसपी इंटेलिजेंस मणिकांत मिश्रा, एसपी एटीएस सरिता डोभाल,एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी जीआरपी अरुणा भारती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बैठक की शुरुआत में एसपी कुंभ मेला ने अब तक की गई तैयारियों और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।इसके बाद एडीजी मुरुगेशन ने सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण,आपदा प्रबंधन,आपातकालीन योजना ,संचार व्यवस्था और डिजिटल तकनीकों के उपयोग को लेकर विस्तार से समीक्षा की।उन्होंने निर्देश दिए कि कुंभ मेले में चरणवार सुरक्षा बलों की तैनाती,जोन और सेक्टर निर्धारण की कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर समय से पूरा किया जाए।साथ ही सभी विभागों और सीमावर्ती जनपदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए,ताकि मेले का आयोजन सकुशल सम्पन्न हो सके।समीक्षा बैठक के बाद एडीजी मुरुगेशन ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कुंभ मेला क्षेत्र का भौतिक भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इसके बाद वे एटीसी पहुंचे,जहां कुंभ मेला प्रशिक्षण ले रहे जवानों से रुबरू हुए और प्रशिक्षण की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *