हरिद्वार। कन्या गुरुकुल में वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव विज्ञान दिवस के अवसर पर सूक्ष्मजीवों के महत्व,उनके विभिन्न उपयोगों तथा मानव जीवन,पर्यावरण और विज्ञान के क्षेत्र में उनकी भूमिका पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम को विभाग की डॉ.वरिंदर विर्क,डॉ.कल्पना सागर,डॉ.मेधा दुर्गा पाल डॉ.आकांक्षा ने संबोधित करते हुए छात्राओं को विस्तार से सम्बंधित विषय के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सूक्ष्मजीवों के महत्व,उनके विभिन्न उपयोगों तथा मानव जीवन,पर्यावरण और विज्ञान के क्षेत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं विज्ञान से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।वहीं रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया तथा सूक्ष्मजीव एवं विज्ञान विषय पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं।कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।आयोजन के माध्यम से छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,रचनात्मकता एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ- साथ सूक्ष्मजीवों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में राहुल प्रकाश रोहित कुमार गोयल, शोभा व समस्त छात्राएं उपस्थित रही

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *