सहारनपुर। गागलहेडी स्थित एसआर पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा इशिका यादव का देश की प्रतिष्ठित कम्पनी इनफोसिस में चयन होने पर विद्यालय प्रशासन ने हर्ष जताते हुए इशिका को सम्मानित किया।
स्कूल के मैनेजर ललित कुमार शर्मा, अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, स्कूल कोर्डिनेटर योगेश शर्मा, डायरेक्टर सचिन भारद्वाज, प्रधानाचार्य हरीश शर्मा, उप प्रधानाचार्य विकास कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इशिका यादव उनके स्कूल में अध्ययन कर चुकी हैं। इशिका प्रारंभ से ही बहुत होशियार, अनुशासित और अध्यापकों का सम्मान करने वाली छात्रा रही है। आज अपनी इस बड़ी सफलता पर इशिका ने अपने विद्यालय आकर अपने सभी गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और धन्यवाद किया। सभी विद्यालय स्टाॅफ ने इशिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इशिका ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। पूरे विद्यालय परिवार को अपनी इस बेटी पर गर्व है।
