सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गणेश महोत्सव में गणपति पूजा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा गणपति विघ्नों को हरने वाले देव हैं।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव के भव्य उत्सव में गणपति महाराज की अष्टधातु प्रतिमा का विधिवत पूजन आचार्य ऋषभ शर्मा ने करवाया एवं पंचामृत हरिद्रा कुमकुम गुलाब जल महा स्नान कराया। मोदक का भोग लगाया गया और आरती उतारे गई।
गणपति महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा गणपति महाराज विघ्न हरण एवं मंगल करण देव हैं जिनके साथ मां पार्वती लक्ष्मी एवं सरस्वती सदैव वास करती हैं अर्थात शक्ति बुद्धि एवं समृद्धि के डाटा भी गणपति देव हैं महाराज श्री ने कहा गणपति को भी ब्रह्म गज का मुख प्राप्त है अर्थात जो सर्वाेच्चतम पवित्रता एवं शुद्धता का आधार है जिसमें परम सत्य एवं परब्रह्म जागृत अवस्था में वास करते हैं उन्होंने कहा गणपति की पूजा करने से सभी विघ्नौं का नाश होता है जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है एवं जीवात्मा निष्पाप होकर ब्रह्म मारगी हो जाती है जिस कारण जीव को सभी सुख प्राप्त होने के बाद अंत में परम पद की प्राप्ति होती है इसलिए गणपति की शरणागति होकर नियमित आराधना पूजा करने से जीवन का कल्याण होता है इस अवसर पर रमेश शर्मा मुनेशपाल राजेंद्र धीमान अश्विनी कंबोज सागर गुप्ता बबीता सुचेता शारदा चंपा रानी रेखा पूनम गीता आदि रहे।
