सहारनपुर। विश्वकर्मा जनकल्याण समिति (रजि.) के तत्वावधान में रविवार को आईएमए भवन में पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दरलाल धीमान एवं समाजसेवी गंगेश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत सरस्वती वंदना एवं भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का समिति की ओर से प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, विधायक मुकेश चैधरी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, भाजपा के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, भाजयुमो महानगराध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश, पार्षद कपिल धीमान, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, महाराज सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, डॉ. विनोद कुमार, मंजुल धीमान, सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त धीमान, सेवानिवृत्त उपखंड अधिकारी अशोक शर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र धीमान, मनोज धीमान, मुन्नालाल धीमान, नरेश धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नर्सरी कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे एवं डिग्रीधारी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पार्थ शर्मा, रोहन शर्मा, आध्या शर्मा, छायांकन धीमान, प्रियांशु धीमान, गायत्री धीमान, केशव धीमान, प्रियांशी शर्मा, रिधि शर्मा, राघव शर्मा, आदित्य धीमान, अवनी धीमान, शौर्या शर्मा, कबीर, शताक्षी, अर्थव, परमजीत धीमान, तनिष्का धीमान, परम धीमान सहित अन्य प्रतिभाएं शामिल रहीं। इस दौरान समाज की गौरवशाली पत्रिका ‘शिल्प प्रकाश’ का विमोचन भी किया गया।
मुख्य अतिथि सुन्दरलाल धीमान ने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों को उच्च एवं आधुनिक शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि युवा भविष्य में देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकता। सभी लोगों को एकजुट होकर देशहित में कार्य करते हुए समाज का नाम रोशन करना चाहिए।
समिति के संरक्षक डॉ. एस.सी. धीमान ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के युवाओं को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा और अवसर मिलने से ही विश्वकर्मा समाज निरंतर प्रगति कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा ने किया। समारोह में समिति के संरक्षक डॉ. एस.सी. धीमान, ब्रह्मदत्त शर्मा, ब्रजमोहन धीमान, मुकेश कुमार, ब्रजभूषण धीमान, रमेश सोहल, सुशील धीमान, विनोद शर्मा, अवनीश नाथ धीमान, ललित शर्मा, संदीप धीमान, अशोक धीमान, राजेंद्र कुमार सीडकी सहित समिति के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
