हरिद्वार। भारत रत्न,उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्र भारत के द्वितीय गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर आज जनपद पुलिस द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद सहित जनपद के सभी थानों,कार्यालयों और शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।कार्यक्रम में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने न केवल अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई,बल्कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है।हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने,जमींदारी प्रथा को समाप्त कर किसानों को उनका हक दिलाने जैसे ऐतिहासिक फैसले उन्हीं की देन हैं।उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए सभी पुलिसकर्मियों से उनके जीवन मूल्यों,सादगी,दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *