देहरादून। शिवालिक विश्वविद्यालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) पटना के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर कर शिक्षा,नवाचार,अनुसंधान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की।शिवालिक विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष मनीष कुमार और आईआईटी पटना के निदेशक प्रो.डॉ़.टी.एन.सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।शिवालिक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिवालिक विश्वविद्यालय और आईआईटी पटना के बीच यह सहयोग दोनों संस्थानों के लिए अकादमिक उत्कृष्टता,अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस समझौते के माध्यम से छात्रों,शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग और विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे। शिवालिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ़.) संजीव कुमार भल्ला ने बताया कि इस समझौते से शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग,नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास,फैक्लटी एवं छात्र सहभागिता,कौशल विकास में विश्वविद्यालय के छात्रों को सहयोग प्राप्त होगा।इस क्रम में विश्व विद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ़.सुरमधुर पन्त ने बताया कि यह समझौता शिवालिक विश्व विद्यालय की उस निरंतर प्रतिबद्वता को दर्शाता है।जिसके अर्न्तगत विश्वविद्यालय अपने छात्रों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,आधुनिक तकनीकी ज्ञान,नवाचार के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मजबूत अकादमिक साझेदारी स्थापित कर रहा है। आईआईटी के निदेशक प्रो.डॉ.टी.एन.सिंह ने कहा कि शिवालिक विश्वविद्यालय के साथ हुए समझौते से दोनों संस्थानों को इसका लाभ मिलेगा,ताकि छात्र भविष्य में अच्छी तकनीकी शिक्षा ,नवाचार में अपना अमुल्य योगदान कर देश विदेश में भारत का नाम रोशन कर सके।इस अवसर पर शिवालिक विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष मनीष कुमार,एडमिशन हैड रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।सभी ने इस समझौते पर खुशी व्यक्त करते हुए दोनों संस्थानों को शुभकामनाऐं प्रेषित की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *