सहारनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट द्वारा प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला, नुमाइश कैम्प, सहारनपुर में भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक शेरे हिन्द विजयकांत चैहान जूनियर भगत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य श्री कृष्ण जनमाष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक देशभक्ति समारोह में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की दिव्य अनुभूति प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी संजय कर्णवाल व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग द्वारा रिबन काटकर द्वीप जलाकर किया गया। ध्वजारोहण महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण कोदंड महाराज द्वारा किया गया।
कैप्टन सतीश शर्मा द्वारा मेयर डा. अजय सिंह द्वारा त्याग बलिदान की प्रतीक मशाल जलाकर क्रांति वीरो को श्रद्धांजलि दी गयी संत-महात्माओं के पावन सानिध्य से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में बच्चों एवं कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। इन सुंदर प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम संयोजक संचालन विजयकांत चैहान द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों, कलाकारों एवं समाजसेवियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में जैसे ही भगवान श्री कृष्ण के जन्म का शुभ मुहूर्त आया, पूरा परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। देर रात्रि 12 बजे केक काटकर, आतिशबाजी एवं माखन-मिश्री से भरी मटकियां फोड़कर कान्हा का जन्मदिवस धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शेरे हिन्द विजयकांत चैहान जूनियर भगत सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम, साहस और कर्तव्य का संदेश देने वाले महान प्रेरणास्रोत हैं। श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें निष्काम कर्म का संदेश दिया और सिखाया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को सत्य और धर्म के मार्ग से कभी विचलित नहीं होना चाहिए।
सोना पण्डित गौरक्षा दल छुटमलपुर ,वैभव नामदेव, राजेश सैनी गगन नागपाल,तरुण भटेजा अजय बिरला वीर हुकम चन्द राज पारस राज बेस्ट एक्टर सम्मान से सम्मानित करण चैहान, पार्षद अशोक राजपूत पार्षद कार्तिक चैहान, मोनिका गांज्ञान अरुण गांज्ञान ,अनिल सेठी राजेश कुमार नवीन प्रजापति एडवोकेट च े पुंडीर ,विवेक प्रताप सिंह राय,प्रिंस सचदेवा आदि अन्य सेकड़ो कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का मंच पर पगड़ी पटका माला मेडल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *