अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

सहारनपुर। वांछित, वारंटी व शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में मंडी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में चल रहे 3 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पहली कार्रवाई में उप-निरीक्षक प्रतापदत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और कांस्टेबल बलविंदर कुमार की पुलिस टीम ने विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज मु0अ0सं0 268/2018 धारा 135 में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त मोईनुद्दीन (पुत्र अब्दुल सत्तार, निवासी पीर वाली गली नं. 03, थाना मंडी) को उसके घर से दबोच लिया।
इसी क्रम में मंडी पुलिस की दूसरी टीम, जिसमें उप-निरीक्षक सुधीर कुमार, उप-निरीक्षक पंकज मिश्रा, महिला हेड कांस्टेबल अर्चना, महिला कांस्टेबल डोली, हेड कांस्टेबल गौरव त्यागी और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे, ने छापेमारी कर दो अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें बिजली चोरी के मामले (धारा 138बी विद्युत अधिनियम) में वांछित वारंटी वसीम (पुत्र खुर्शीद, निवासी फैसल टेंट सज्जाद आरा मशीन के सामने, थाना मंडी) और दहेज उत्पीड़न के मामले (धारा 498ए भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम) में वांछित वारंटी महिला फातिमा उर्फ मोहनूर (पुत्री सईद अहमद, निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें समय से संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *