देहरादून। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम,प्रगति मैदान में प्रत्येक वर्ष की भॉति इस बार भी 12 से 15अगस्त तक चलने वाले व्यापार महोत्सव में शिवालिक विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ बिजनेस इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सीबीआईआई विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।इस इवेंट के तहत शिवालिक विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा विकसित इनोवेटिव प्रोजेक्टट और प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित कर रहा है।यह भागीदारी छात्रों को अपने इनोवेशन,इंडस्ट्री के साथ बातचीत एंव सहयोग,कमर्शियलाईजेशन और इन्वेस्टमेंट के मौको को तलाशने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।8सदस्यी दल ने इस इवेंट में शिवालिक विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहा है।छात्रों के द्वारा अपने इनोवेटिव समाधानों को प्रस्तुत कर रहे हैं और टेक्नोलॉजी के शौकीनों,अन्य स्टार्टअप्स,उद्यमियों,बिजनेस,इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और सम्भावित निवेशकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में भागीदारी से छात्रों के इनोवेशन की पहचान बढने,देश-दुनिया के बाजारों के मौको से परिचित होने, इंडस्ट्री नेटवर्किंग को बढावा मिलने और छात्रों को उद्यमिता,इनोवेशन और स्टार्टअप डेवलपमेंट की ओर प्रोत्साहित करने की उम्मीद है।कुल मिलाकर इस इवेंट में सीबीआईआई शिवालिक विश्वविद्यालय के लिए अपने इनोवेशन और इनक्यूवेशन इकोसिस्टत को प्रदर्शित करने और व्यापक उद्यमी और बिजनेस समुदाय के साथ सम्बन्ध मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के दूसरे दिन इनोवेटर्स,उद्यमियों,निवेशकों,बिजनेस और टेक्नोलॉजी के शौकीनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।महोत्सव की मुख्य बात हमारे इनोवेटर्स की पिच करो इंडिया में भागीदारी रही। जहॉ निवेशकों के सामने तीन इनोवेटिव प्रोडक्टस आइडिया प्रस्तुत किये गये।इससे छात्रों को अपने समाधानों को प्रस्तुत करने,विशेषज्ञों से फीडबैक पाने और सम्भावित इन्वेस्टमेंट में सहयोग के मौको को तलायाने का शानदार अवसर प्राप्त होगा।इस प्रकार के इवेंट हमारे छात्रों के इनोवेशन और स्टार्टअप्स के लिए मूल्यवान,अनुभव और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करने का सुनहरा मौका रहा।विश्वविद्यालय के वाईस चेयरमैन अजय कुमार ने सभी छात्रों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके पास जो भी नये नये आइडियाज,इनोवेशन और स्टार्टअप हैं उन्हें नि-संकोच हमारे साथ साझा करें ताकि आने वाले भविष्य में देश- विदेश में छात्रों के साथ साथ माता-पिता,अविभावकों,शिक्षकों और विश्वविद्यालय का नाम रोशन हो सके।कॉलेज के निदेशक प्रो.(डॉ़.)टी.एस.सिद्वू ने सभी प्रतिभागियों को ऐसे अवसरों का अधिक से अधिक लाभ लेने पर जोर दिया। अपनी ओर से और विश्वविद्यालय की ओर से सभी को शुभकामनाऐं और उज्जवल भविष्य की कामना की।
