हरिद्वार। कांवड़ मेले में आस्था और संकल्प की कई अनोखी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में इटावा की रहने वाली महिला कांवड़ यात्री सुमन देवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर हरिद्वार से इटावा तक पैदल कांवड़ ले जाने का संकल्प लिया है।कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंची सुमन देवी का ज्वालापुर पुल जटवाड़ा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत और सम्मान किया।समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि सुमन देवी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर हरिद्वार से इटावा तक पैदल कांवड़ ले जाने का संकल्प लिया है।सुमन देवी ने कहा कि वे बाबा भोलेनाथ से अपने नेता अखिलेश यादव की दीघार्यू और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करने आयी हैं।इसी संकल्प के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल इटावा जाएंगी।सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.नसीर अहमद ने कहा कि सुमन देवी का यह संकल्प पार्टी के लिए गर्व की बात है।राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने कहा कि सुमन देवी की श्रद्धा और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है।समाजवादी युवजन सभा के आशीष यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का संकल्प पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा भारी जीत दर्ज करेगी।अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *