सहारनपुर 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई के अध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि 29 जुलाई से गुरू पूर्णिमा के पश्चात नगर में विभिन्न कांवड शिविरों में व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ भ्रमण के दौरान कहा कि पिछले 8 दिन से श्रावण मास में जनपद में निकलने वाले शिव कांवड यात्रियों की सेवा और उनके रात्रि प्रवास के लिए पूरे जनपद में जिस प्रकार विभिन्न संगठनों के माध्यम से व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा उच्च कोटि का भोजन, दूध व अन्य प्रकार के व्यजंनों, रात्रि विश्राम व चिकित्सा सेवा शिविर व कांवडियों की हर प्रकार की सेवा व सुविधा के लिए शिविर लगाये गये हैं। यह उद्योग व पूरे व्यापार जगत के लिए सबसे बड़ा सेवा का पर्व होता है। व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न कांवड शिविरों में लगातार शिव भक्त कांवडियों की सेवा की जा रही है। श्री टण्डन ने कहा कि शिव ही सत्य है और शिव ही सुंदर है। उन्होंने कहा कि कांवड यात्री जिस प्रकार गंगा जल व हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे हैं यह भक्ति व देशभक्ति अभूतपूर्व संगम है। व्यापारी वर्ग अपनी दुकान पर बैठकर कारोबार करने वाली गद्दी को शिव की गद्दी मानता है। यह सेवा धर्म, संस्कृति के प्रति हम सबकी निष्ठा है। जिस प्रकार पुलिस प्रशासन ने पूरे कांवड मार्ग व यातायात व्यवस्था को बड़े ही सूझबूझ ढंग से चलाया उससे दूर-दूर से आये कांवडिये हरिद्वार से गंगा जल भर अपने गन्तव्य को जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल रही है और 11 अगस्त को शिवरात्रि के दिन शिवालयों में हम सब शिवजी को जल अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। श्री टण्डन ने कहा कि विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक व उद्यमी संगठनों के माध्यम से पूरे जनपद में 100 से भी अधिक कांवड शिविर लगे हुए हैं, जिसमें लाखों कांवडियों की श्रद्धापूर्वक सेवा की जा रही है। यह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। श्री टण्डन ने कहा कि पूरे श्रावण मास में कांवड यात्रा के दौरान बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलता है।
विभिन्न कांवड शिविरों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, मेजर एस.के.सूरी,दिनेश सेठी, संजय कर्णवाल, ललित पोपली, संजय फुटेला,रम्मी धवन,पवन गोयल, ऋषि टण्डन, हितेश गर्ग, राजकुमार अरोडा, अंकुश जुनेजा, राजीव चानना, संजय अरोडा, पवन गुप्ता, विनय जिन्दल, अशोक मलिक, प्रीतम कपूर, मुरली खन्ना, अभिषेक भाटिया,संजीव सचदेवा, प्रवीन चांदना, भोपाल सिंह सैनी,ईश कपूर, गौरव चोपडा, राजीव अग्रवाल, राजकुमार नरूला, संजय महेश्वरी, आदि बहुत बडी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि लगातार सेवा कर रहे हैं।
