हरिद्वार। भारत विकास परिषद की शिवालिक शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह बीती देर रात एक होटल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में परिषद की शिवालिक शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक आम आदमी अपने लिए भी समय नहीं निकाल पा रहा है,ऐसे में अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर समाज के लिए कार्य करना बहुत ही सराहनीय एवं ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने परिषद के सेवा कार्यों के लिए हर प्रकार का सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय सचिव सेवा एवं परिषद की जगदंबा ट्रस्ट के अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि परिषद ऐसी संस्था है जो सेवा संस्कार के क्षेत्र में अनूठा स्थान रखती है।प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे ने कहा की कि अपने पांच सूत्रों के माध्यम से आम नागरिकों की सेवा करने में सबसे अग्रणीय संस्था है।अधिष्ठापन अधिकारी व परिषद के प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने शाखा के सभी नए सदस्यों एवं नए दायित्वधारियों को सदस्यता और दायित्व की शपथ दिलाई।मंचासीन अतिथियों प्रांतीय पदाधिकारीगण के.के अरोड़ा,कुशलपाल सिंह चौहान एवं यश गर्ग ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें।सभी ने शाखा के नई अध्यक्षा वेद प्रभा श्रीवास्तव,सचिव प्रतिभा सारस्वत,कोषाध्यक्ष भावना चौहान,संयोजक महिला सहभागिता मनीषा चौहान,संगठन सचिव भावना माझी,संयोजक पर्यावरण उपेंद्र शर्मा,संयोजक सेवा अंकित गुप्ता, संयोजक संपर्क पुनीत राघव,संयोजक संस्कार देवना यादव उपाध्यक्ष सोमेश्वर कुमार सोना एवं रजनी गुप्ता,संयोजक संस्कार पूनम प्रसाद आदि को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई दी। शाखा के निवर्तमान सचिव सोनेश्वर कुमार सोना ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस दौरान पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ए.के श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष अमित गुप्ता तथा आरोही आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *