हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार एवं जनहित में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए 25लोगों को राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। सम्मानित किए जाने वालो में शिवालिक नगर निवासी चंद्रपाल सिंह भी शामिल हैं।राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोग चंद्रपाल सिंह के शिवालिकनगर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।डा.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव एवं समाजसेवी चंद्रपाल सिंह बालक बालिकाओं की शिक्षा सामानता के लिए काम करने के साथ सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं ।जनहित के मुद्दों को भी निरंतर संघर्षशील रहने वाले चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव की बात है।उन्होंनंे बताया कि मंच द्वारा उन्हें आगामी दिसंबर माह में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय समारोह में आमंत्रित भी किया गया है।उन्होंने कहा कि समाज उत्थान,शिक्षा,एकता,भाईचारा बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
