हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त,उत्तराखण्ड,देहरादून विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत दिए गए निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन,हरिद्वार की गठित टीमों द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान संचालित करते हुए सम्पूर्ण जनपद में लगातार कार्रवाई की जा रही है।कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ मेला क्षेत्र एवं कांवड़ पटरी मार्गों पर स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य स्टॉलों,ढाबों,रेस्टोरेंटों,होटलों तथा कांवड़ियों हेतु संचालित भंडारों में खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा रही है।खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा कांवड़ियों को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए सचल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन को जनपद हरिद्वार में 04.अगस्त तक तैनात किया गया है।गत गुरूवार को उपायुक्त लैब वीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचल खाद्य विश्लेषणशाला को पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में तैनात किया गया।इस दौरान दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों,तेल,मसालों तथा अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 61नमूनों की जांच में 5खाद्य पदार्थ जांच में अधोमानक पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।शुक्रवार को उपायुक्त लैब वीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी,वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन एवं योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा सचल खाद्य विश्लेषणशाला के साथ रानीपुर झाल से धनौरी कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य स्टॉलों,ढाबों, रेस्टोरेंटों तथा कांवड़ियों हेतु संचालित भंडारों में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई तथा खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।इस दौरान दिल्ली यूपी बॉर्डर,शिव सेवा समिति,मां भगवती जन सेवा समिति,शिव शक्ति परमार्थ सेवा दल,श्रीराम नाम सेवा समिति,शीशवाल धाम एवं शिव शक्ति कांवड़ सेवा समिति सहित विभिन्न भंडारों के गोदामों का व्यापक निरीक्षण किया गया।मौके पर दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों,तेल,मसालों तथा अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 69नमूनों की जांच में 8खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा पंतद्वीप पार्किंग,भीमगौड़ा एवं खड़खड़ी क्षेत्र में स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों,ढाबों तथा होटलों का निरीक्षण किया गया।कुल 30खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को प्रतिष्ठानों में बासी भोजन का विक्रय न करने,खाद्य पदार्थों को ढककर बेचने,फूड लाइसेंस,फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पनीर का 01,लाल मिर्च पाउडर का 01,पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का 01,सरसों के तेल के 02,दूध का 01एवं नमक का 01 सहित कुल 07खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए गए। पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर मिथ्याछाप पाया गया,जिसके वितरक के विरुद्ध बिना फूड लाइसेंस के व्यापार करने पर चालानी कार्रवाई प्रचलित की गई है।साथ ही निर्माता फर्म श्रीराम बेवरेज प्रा.लि.,जींद (हरियाणा) को मिथ्याछाप पानी की पैकिंग करने पर नोटिस जारी किया गया है। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानंद जोशी ने अवगत कराया कि कांवड़ मेले की अवधि तक खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *