सभी शिवभक्तों से स्वच्छता बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा पर आए शिवभक्तों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना देने की बात कही,ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी ने मौके पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए।कहीं भी पेयजल, साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था,चिकित्सा सुविधा अथवा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों से अपील की कि यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखें,कूड़ा-करकट निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा जिला प्रशासन एवं सफाई कर्मियों का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही हरिद्वार की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखी जा सकती है।जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है।सभी संबंधित विभाग 24घंटे समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं,ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित,सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *