हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा बुधवार को हरिद्वार जनपद के सरकारी अस्पतालों से डाक्टरों के बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरण को निरस्त करने,स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हरिद्वार जैसे संवेदनशील जनपद में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं,बच्चों,बुजुर्गों तथा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सा व्यवस्था पहले से ही दबाव में रहती हैं,ऐसे में चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा,सरकार को चाहिए कि चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश की तत्काल समीक्षा कर आवश्यकतानुसार निरस्त किया जाए,प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में लगभग 350चिकित्सकों की जंबो स्थानांतरण सूची जारी की गयी है,इस स्थानांतरण का सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव हरिद्वार जनपद पर पड़ा है,विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट ने कहा कि हरिद्वार में एसएनसीयू वर्तमान में संचालित नहीं है,जिसके कारण गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को उपचार के लिए अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ता है,इससे कई परिवारों को आर्थिक,मानसिक एवं चिकित्सकीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी और प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा ने कहा कि जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार में मेडिकल इमरजेंसी केवल प्रातः 10बजे से शाम 05 बजे तक संचालित की जा रही है,जिसे तत्काल 24घंटे मेडिकल इमरजेंसी प्रारंभ की जाए,विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान और महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास ने कहा कि कांवड़ मेला एवं आगामी कुंभ को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाए।पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर और पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना ने कहा कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ नहीं किया तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा,वरिष्ठ नेता जगत सिंह रावत,पार्षद हिमांशु गुप्ता,विवेक भूषण विक्की,पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट,उज्जवल वालिया,मार्कण्डेय सिंह,सीपी सिंह,सत्यपाल शास्त्री,धनीराम शर्मा,महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश छाछर,शुभम जोशी,वार्ड अध्यक्ष नंदन कुमार,मनीष गुप्ता,मोहित गर्ग, आशीष प्रधान,शादाब खान,सन्नी सेतिया,अज्जू खान,नदीम खान,सोनू,संदीप कुमार,अरविंद ,मोहसिन,जितेन्द्र चौधरी,एडवोकेट अशोक शर्मा,सतीश दुबे,दाताराम चौहान,मुकुल चौहान,शिवा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *