सहारनपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज गौ भक्तों सहित वंदेमातरम चिंगारी एक ट्रस्ट के अध्यक्ष विजयकांत चैहान ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल उ.प्र., मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गौसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इन मांगों के समर्थन में देशभर में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्धारित स्थान श्री करुणा बिहारीं मन्दिर गोपाल नगर नुमाइश कैम्प एवम प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला नुमाइश कैम्प से शुभ मुहूर्त में गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। इसके उपरांत गोभक्तों ने झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरिके से सांकेतिक मन्दिर क्षेत्र के आसपास प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचे।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी विजयकान्त चैहान जूनियर भगत सिंह व स्वामी मंगला नंद महाराज सस्थापक श्री करुणा बिहारीं मन्दिर गोपाल नगर नुमाइश कैम्प व अन्य सहयोगी प्रतिनिधियों ने कहा कि गोमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, ग्राम्य अर्थव्यवस्था एवं जनकल्याण का भी महत्वपूर्ण आधार है।
इस अवसर पर विजयकान्त चैहान जूनियर भगत सिंह जिला प्रभारी गौ सम्मान आह्वान स्वामी मंगला नन्द महाराज संस्थापक श्री करुणा बिहारीं मन्दिर गोपाल नगर नुमाइश कैम्प रिटायर कैप्टन सतीश शर्मा सेना मेडल, निमिष काठपाल महेश गांधी ,राजीव चैधरी मंजीत सिंह, सुभाष चैधरी ,राजू माजरा, सोना पण्डित गौरक्षा दल छुटमलपुर ,प्रिंस मित्तल ,हिमांशु शर्मा, कार्तिक गुप्ता,कमल वर्मा, श्रीमति विजय शर्मा जी श्री मति मेघा महेश गांधी ,श्री मति ममता चानना श्रीमति पिंकी शर्मा कमल सुधा , नीलम श्रीमति वीना खुराना ,श्रीमति गीता बजाज श्रीमति श्वेता विग, श्रीमति राजेश विग,चिंटू भंडारी,भरत बत्रा,हरिओम भंडारी ,शिवानी गुप्ता श्री अनिता सुधा,अक्षय वर्मा आशीष कुमार,’वंश सचदेवा,विश्वेश कुमार मोहित सचदेवा,बाबा राम दास आदि शामिल रहे।
