सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी का पाँचवाँ इंस्टॉलेशन समारोह रेलवे रोड स्थित पंजाब होटल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रो. महेंद्र पाल गुप्ता मुख्य अतिथि तथा महापौर रो. डॉ. अजय कुमार सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. राजपाल सिंह एवं असिस्टेंट गवर्नर रो. दीपक सचदेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारम्भ वंदे मातरम, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। वरिष्ठ सदस्य रो. शील एरन ने सभी अतिथियों एवं रोटेरियनों का स्वागत करते हुए रोटरी के सेवा, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर रो. अनिल भारद्वाज ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ रो. लोकेश चैहान ने सचिव तथा रो. विनीत चैहान ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। समारोह में क्लब के नए सदस्यों का विधिवत सदस्यता ग्रहण एवं पिनिंग समारोह भी सम्पन्न हुआ।
अपने संबोधन में अध्यक्ष रो. अनिल भारद्वाज ने कहा कि क्लब की उपलब्धियाँ सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और सेवा-भाव का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि नए रोटरी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा प्रकल्पों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
मुख्य अतिथि रो. महेंद्र पाल गुप्ता ने अपने प्रेरक उद्बोधन में सदस्य विस्तार, नेतृत्व विकास और सेवा परियोजनाओं पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रोटरी का प्रत्येक सदस्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।
गेस्ट ऑफ ऑनर महापौर रो. डॉ. अजय कुमार सिंह ने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी समाज में सकारात्मक बदलाव की अग्रणी संस्था है।
इस अवसर पर रो. ज्योति मेहता ने मुख्य अतिथि का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में रो. विनीत चैहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया, जबकि संपूर्ण समारोह का प्रभावी संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी रो. राकेश सपरा ने किया।
समारोह में विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, असिस्टेंट गवर्नर एवं वरिष्ठ रोटेरियनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी की ओर से चार्टर अध्यक्ष रो. संदीप गर्ग, रो. विभोर एरन, रो. जितेश नागपाल, रो. संजय श्रीवास्तव, रो. आलोक मित्तल, रो. संजय वर्मा, श्रीमती ममता वर्मा, रो. अतुल चोपड़ा, रो. लोकेश चैहान, रो. कुमार सौरभ वर्मा, रो. राकेश मेहता, रजत, राहुल कुमार, फस्र्ट लेडी रो. पूनम भारद्वाज, रो. सिया चैहान, मंजुल, नीलू, मीनू मित्तल, प्रिया, मानसी, नीना सपरा, अन्वी एवं अगम्या सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
