सहारनपुर(नागल)। वैश्य समाज नागल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने पर विस्तार से विचार बस किया गया।
वैश्य समाज नागल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए त्याग व समर्पण के साथ-साथ संगठन के लिए समय देना भी जरूरी है। संगठन सबका है सभी को अपने विचार रखने का पूरा-पूरा हक है। युवा वैश्य समाज के अध्यक्ष कपिल तायल ने कहा कि समाज की बैठक प्रत्येक माह में एक बार होना सुनिश्चित होना चाहिए। अगर किसी को समाज के कार्यों से कोई आपत्ति है तो वह समाज की बैठक में आकर अपनी बात को कहे।
मुकेश बंसल ने कहा कि हमें अन्य समाज के संगठनों से सीख लेनी चाहिए कि वह कितने मजबूत हैं। श्रवन गुप्ता ने कहा कि हम अपने अंदर की उन खामियों पर विचार करें जिनकी वजह से संगठन में मजबूती की कमी है। राजेंद्र बंसल ने कहा कि जो लोग बैठक में नहीं आते उन्हें भी लाने का प्रयास करना चाहिए। मनोज गर्ग ने कहा कि जो युवा महाराजा अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम सफल बनाने को दिन-रात एक किए रहते हैं उनके कार्यों पर उंगली उठाना उचित नहीं है। पवन गोयल ने कहा कि संगठन से विमुख लोगों के पास चलना चाहिए जिससे उनकी नाराजगी का पता चल सके।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार को सुबह 9रू30 बजे इसी स्थान पर समाज की बैठक होगी। इससे पूर्व समाज से विमुख चल रहे लोगों के पास समाज के चार से पांच लोग उनसे मिलकर उन्हें अपने साथ जोड़ेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सतीश बंसल प्रमोद गुप्ता प्रमोद माहेश्वरी, लकी गर्ग विजय बंसल आदेश बंसल नावेद गर्ग अरुण बंसल नवनीत बंसल अक्षय गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता सतीश बंसल में की संचालन अजय अग्रवाल ने किया।
