हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.)द्वारा शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयन्ती शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में ऐतिहासिक स्तर पर मनाई गई।मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने ध्वजारोहण किया,राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के बाद राष्ट्रगान हुआ,तत्पश्चात मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र,स्वामी शरद पुरी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबन्धु,महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी द्वारा शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।डॉ.नरेश मोहन द्वारा संचालित मंचीय व्यवस्था में सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा मोतियों की माला पहनाकर किया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों का अंगवस्त्र के साथ मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा हम देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के वंशज हैं,हमारे अंदर भी उन्हीं क्रांतिकारियों का खून दौड़ रहा है,जिन्होंने देश को आजाद कराकर रामराज्य की स्थापना के लिए राजतंत्र के प्रहरियों को सौंप दिया।शहीद जगदीश वत्स की जीवन गाथा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम ऋणी हैं उन क्रान्तिकारियों के जिन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया ,जिससे हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।कौशिक ने कहा कि जिस तरह असम के मुख्यमंत्री ने अपने प्रान्त के शहीदों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का आश्वासन दिया है उसी तरह उत्तराखण्ड सरकार भी अगले दिनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के सम्मान के लिए हर संभव कदम उठाएगी।अगले दिनों शहीद जगदीश वत्स की जयन्ती जिलास्तरीय ही नहीं प्रान्तीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाई जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने शहीद जगदीश वत्स की यशगाथा सुनाते हुए कहा कि देशभक्ति का जो मार्ग शहीद जगदीश वत्स ने दिखाया है,वह आज वर्तमान परिस्थितियों में देश को जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करने के लिए अनुकरणीय है।डॉ.ललित नारायण मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकारों अंगवस्त्र,मोतियों की माला पहनाकर,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।उन्होंने हरित हरिद्वार की प्रेरणा देकर सभी को तुलसी तथा फलदार पौधे भी वितरित किया।स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार,हरित ऋषि विजय पाल बघेल,सुरेश चन्द्र सुयाल,वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला,चेतना पथ के सम्पादक अरुण पाठक,जगदीश लाल पाहवा,देशबंधु,डॉ.वेदप्रकाश आर्य,यशपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया।नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ अनुराग सिंह गौतम,आदित्य गहलौत,आदित्य प्रकाश उपाध्याय,वीरेन्द्र गहलौत,अशोक चौहान,राकेश चौहान,प्रमेश कुमार,दीपेश कुमार,कमल छाबड़ा ,अर्जुन सिंह राणा,यशपाल सिंह,ऋषभ गहलौत,कैलाश वैष्णव,श्रीमती मंजुलता उपाध्याय, मंजुलता भारतीय,शोभा गोयल,मनीषा चौहान,राजकुमारी सैनी सहित सेनानी परिवार के नवयुवकों ने भी सराहनीय कार्य किया।
