हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करते हुए स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस प्रदान की हैं।शनिवार को श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी एवं जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं कांवड़ मेला नोडल अधिकारी डा.राजेश गुप्ता ने सेफ पार्किंग में हरी झंडी दिखाकर एंबुलेस को रवाना किया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है।जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं। कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करना सभी का कर्तव्य है।इसी के तहत मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और स्वास्थ्य विभाग को चालक सहित दो एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी हैं।एंबुलेंस का पूरा खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भारी भीड़ में किसी भी आपात स्थिति या किसी कांवड़िए को स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।उन्होंने बताया कि 30जुलाई से चरण पादुका मंदिर में कांवड़ सेवा शिविर का संचालन किया जाएगा।शिविर के माध्यम से प्रतिदिन कांवड़ियों,पुलिसकर्मियों को नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के कांवड़ मेला नोडल अधिकारी डा.राजेश गुप्ता ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान एंबुलेंस के माध्यम से शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने मे सहयोग मिलेगा।उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अस्थाई सेवा शिविर की संख्या बढ़ाकर 27 की गयी है।छह निजी चिकित्सालय भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे।इस अवसर पर महंत राज गिरी,विश्वास सक्सेना, अमित वालिया, अनिल शर्मा, डा.यशपाल तोमर, डा.हेमंत आर्य आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *