हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर की छात्रा अंशुल ने बलूनी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-19रिकर्व वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के करीब 90विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।डीपीएस दौलतपुर की ओर से अंशुल और आरव गिरी ने प्रतियोगिता में शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।अंशुल की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिवार ने आरव गिरी के प्रदर्शन की भी सराहना की।विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन विकास गोयल ने कहा कि छात्रों की सफलता विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को निरंतर दिए जा रहे प्रोत्साहन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है।उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *