भीमताल। जनपद नैनीताल में जनहित एवं सतत विकास कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद में संचालित सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को जनकल्याण से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों का चयन कर उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें,ताकि सीएसआर निधि का पारदर्शी,सुनियोजित एवं जनहित में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था(सोलर लाइट)को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ,जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके और जनपद के समग्र विकास को नई गति प्राप्त हो। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो बैंक (सीआरसी) के अंतर्गत सहयोग नहीं करेंगे,उनके साथ संचालित खातों को मंगलवार तक अन्य सहयोगी बैंकों में स्थानांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,जिला जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी,अधिशासी अभिन्यता जलसंस्थान आर.एस.लोशाली,लीड बैंक मैनेजर सहित विभिन्न विभागों तथा जमरानी परियोजना के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *