सहारनपुर। कभी कभी पुलिस का मानवीय चेहरा जनता के लिए वह वरदान साबित हो जाता है,जिसे दिल से भूलना भी चाहो,तो किसी भी कीमत पर भुला नहीं पाते है।जी हां हम बात कर रहे हैं, ’इंस्पेक्टर बेहट प्रभारी जितेन्द्र सिंह दीक्षित’ की जिनकी मानवीय पहल उस समय देखने को मिली,जब एक लावारिस अवस्था में 1 मासूम मूक बधिर बच्ची उनकी मिशन शक्ति टीम को रोती बिलखती सड़कों पर मिली,मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशीलता एवम तत्परता का परिचय देते हुए बिना कुछ देरी किए लावारिस बालिका को अपनी सुरक्षा में लेकर थाना बेहट लाया गया तथा मिशन शक्ति केन्द्र में सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराते हुए बच्ची को चिप्स एवम चाकलेट दी गई।चूँकि बालिका मूक-बधिर थी,इसलिए ’इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह दीक्षित’ के दिशा निर्देश पर टीम ने अत्यंत धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ उसके संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया,साथ ही स्थानीय लोगों एवम अन्य माध्यमों से संपर्क कर बालिका के परिजनों की तलाश की गई तथा बालिका की माता शमसा खातून पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद इशाक, निवासी फूल कॉलोनी, कस्बा व थाना बेहट तथा उसके मामा मोहम्मद नासिर को थाना बेहट बुलाया गया तथा आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा भविष्य में बालिका की सुरक्षा एवं देखभाल के संबंध में बच्ची के परिजनों को आवश्यक व सख्त हिदायत भी दी गई। ’इंस्पेक्टर बेहट जितेन्द्र सिंह दीक्षित’ के दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय नागरिकों एवम बच्ची के परिजनों ने परिजनों ने ’बेहट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह दीक्षित’ एवम मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेश चंद,महिला उपनिरीक्षक कंचन,महिला कांस्टेबल गीतू,अंजली व प्रियम की भूरि-भूरि प्रशंसा करने के साथ साथ दिल से शुक्रिया भी अदा किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *