सहारानपुर। स्वामी मंगला नंद जी महाराज के सानिध्य में आज भगवान जगन्नाथ जी की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा का नुमाइश कैम्प की गली गली में फूलो की बरसात के साथ 56 भोग के प्रशाद के साथ भव्य जय जगन्नाथ जय जय जगन्नाथ के उद्घघोष के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया।
रथ यात्रा का शुभारंभ चमन पैलेस से स्वामी मंगला नंद जी महाराज द्वारा नारियल फोड़कर भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्रा जी ,दाऊ बलराम जी के सुंदर स्वरूप की पूजा आरती कर भोग लगाकर किया गया।
चमन पैलेस से जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारम्भ से ही जगन्नाथ जी के भक्तों की आस्था श्रद्धा समपर्ण देखने योग्य ओर आकर्षण का केंद्र रही सभी भगवान जगन्नाथ जी के भक्त सामूहिक रूप से हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामन्त्र के जाप ओर जगन्नाथ सहारा बन जाओ न के भक्ति भरे भजनों पर झूमते नाचते गाते हुए भगवान जगन्नाथ जी के रथ की रस्सी को चूमते हुए श्रद्धा भावनाओं से यात्रा के साथ साथ चले
यात्रा का चमन पैलेस नुमाइश कैम्प से भारत माता चैक नुमाइश कैम्प से श्री दयाल मन्दिर ,श्री नगली मन्दिर गोपाल नगर होते हुए श्री करुणा बिहारी मंदिर गोपाल नगर नुमाइश कैम्प तक रास्ते मे जगह जगह भक्तों व पूज्य बाई जी नंगली मन्दिर पूज्य बाई साध्वी जी दयाल मन्दिर गोपाल नगर एवम अन्य दर्जनों स्थानों भक्तो ने फूल बरसा कर एवम मिष्ठान भोग लगाकर आरती पूजन कर भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत किया एवं भगवान जगन्नाथ जी के रथ की रस्सी को चूमकर धर्म लाभ उठाया।
स्वामी मंगला नंद जी बताया कि भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्रा जी ,बलराम जी का 17 जुलाई से 24 जुलाई तक श्री करुणा बिहारी मंदिर गोपाल नगर नुमाइश कैम्प में प्रवास रहेगा नित्य प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक श्री करुणा बिहारी मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी के दिव्य दर्शन और भक्ति रस से भरा संकीर्तन रस महोत्सव चलेगा प्रतिदिन भगवान जगन्नाथ जी की आरती पूजन ओर मिष्ठान प्रशाद भोग की सेवा रहेगी आप सभी भगवान जगन्नाथ जी के भक्त श्री करुणा बिहारी मंदिर गोपाल नगर नुमाइश कैम्प में 17 से 24 जुलाई रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक दर्शन करने के सादर आमंत्रित है
इस दौरान यात्रा सयोजक शेरे विजयकांत चैहान जुनियर भगत सिंह संस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के नेतृत्व में जगह जगह लोगो ने प्रशाद के स्टाल लगाकर कर भगवान जगन्नाथ जी को भोग लगाकर प्रशाद वितरण की सेवा की जगह जगह माताओ बहनो ने पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य स्वागत अभिनदंन किया।
यात्रा के दौरान सावरा संकीर्तन मण्डल की महिला मण्डली ने पूरे यात्रा मार्ग पर रंगोली व भगवान जगन्नाथ जी के स्वागत अभिनंदन भरे भजनों से झूमते नाचते गाते हुए भक्ति रस में डूब कर यात्रा व पूरे नुमाइश कैम्प गोपाल नगर की गलियों को आनंदमय बना दिया
इस दौरान स्वामी मंगल नंद जी महाराज, निमिष काठपाल, राजेश मंगी, दीपक गांधी ,अंकित सचदेवा ,सुमित छाबड़ा,राम बजाज जी,शिवम वर्मा ,,विवेक प्रताप सिंह राय ,सोना पण्डित गौरक्षा दल छुटमलपुर ,मोहित वर्मा ,विनय, राजू छाबड़ा विवेक प्रताप सिंह राय
विष्णु गुप्त कोचिंग सेंटर,आशीष धवन, चन्दन चैहान चन्दन वर्मा,रचिन्न ,शुभम गंगा,मोहित बर्फीला,शेखर,श्रीमति ममता चानना, मेघा गांधी,श्रीमति पूनम खुराना,श्रीमति भारती जग्गी,पायल पुरुथि,श्रीमति नंदनी बाठला श्रीमति रीटा धवन आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *