हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को कांवड़ पटरी मार्ग एवं मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत शंकराचार्य चौक से करते हुए दोनों अधिकारियों ने ऋषिकुल पुल,प्रेमनगर चौक,सिंहद्वार,आर्यनगर चौक ,दुर्गा चौक,लाल पुल,जटवाड़ा पुल,बहादराबाद होते हुए रुड़की तक कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया।इस दौरान कांवड़ पटरी मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों,सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान कांवड़ पटरी मार्ग पर निर्माणाधीन घाटों के समीप सुरक्षा दीवार न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए,ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कांवड़ पटरी मार्ग पर संभावित जलभराव वाले स्थानों का समय रहते चिन्हीकरण कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने,मार्ग के किनारे आवश्यकतानुसार झाड़ियों की कटाई एवं पेड़ों की लॉपिंग शीघ्र पूर्ण करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से अंडरपास पर खुले स्थान पर जाली लगाने एवं उसके उचित प्रबन्धन करने के निर्देश दिए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाए। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित यात्रा मार्ग,भीड़ नियंत्रण,यातायात संचालन,सड़क मरम्मत,बैरिकेडिंग,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल,स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने जिला पंचायत को अस्थायी शौचालयों की संख्या बढ़ाने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सभी भंडारों एवं शौचालयों के स्थानों पर स्पष्ट सूचना एवं दिशासूचक संकेतक लगाए जाएं।उन्होंने जलसंस्थान को पेयजल व्यवस्था तथा विद्युत विभाग को कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था समय से पूर्ण करने को निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 25जुलाई तक कांवड़ मेले से संबंधित सभी निर्माण एवं व्यवस्था हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,कानून-व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन की सभी तैयारियां पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं।उन्होंने प्रत्येक संवेदनशील स्थलों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं जिन स्थानों पर बेरीगेटिंग की आवश्यकता है,उन स्थानों पर तत्काल बेरिगेटिंग की जाए। उन्होंने सतत निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।निरीक्षण के दौरान डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,एसपी देहात शेखर जुयाल,एसपी ट्रैफिक निशा यादव ,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विश्नोई,सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी,जल संस्थान विपिन चौहान,अधिशासी अभियंत लोनिवि योगेश कुमार अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान,ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप,सीपीयू प्रभारी हितेश,जिला पंचायत अभियंता संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *