गौ भक्तों का कर्म कभी निष्फल नहीं जाता: विजयकांत चैहान
सहारनपुर। कर्म कभी निष्फल नही जाता और गौ सेवा करने वालो को सम्मान और प्रचार की जरूरत नही होती गौ सेवको के भाग्य में यश गॉड गिफ्टिड होता है।
उक्त विचार गौ संरक्षक विजयकांत चैहान ने श्रीनगर के प्रसिद्ध टेगौर ऑडिटोरियम भवन में कल देर रात्रि आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर विजयकांत चैहान को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संयुक्त रूप से लालडेड अवार्ड 2026 व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उद्घाटन जम्मू कश्मीर के महामहिम उप राजप्यपाल मनोज सिन्हा एवम तीर्थ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मदर ऑफ कश्मीर ललडेड देवी लल्लदेश्वरी जी के जीवन चरित्र पर आधारित वैदेही तमन जी द्वारा रचित लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम सयोजक साध्वी वैदेही तमन जी और उनकी पूरी टीम ने राज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य अतिथियो का अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मान पत्र व मोमेंटो देकर सम्मान किया।
ललडेड लिटेरी अवार्ड 2026 में सहारनपुर के प्रसिद्ध गौरक्षक शेरे हिन्द विजयकान्त चैहान जूनियर भगत सिंह संस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट व संचालक प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला नुमाइश कैम्प सहारनपुर को गौ सेवा गौरक्षा व युवाओ में देशभक्ति की भावना जगाने व देशभक्ति के प्रसार प्रचार के क्षेत्र में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्याे के लिए उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व कार्यक्रम सयोजक ,वैदेही तमन जी प्रसिद्ध पत्रकार मुम्बई व बृज भूषण शर्मा प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीनगर कश्मीर द्वारा मेडल पहनाकर मोमेंटो ओर सम्मान पत्र सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया।
महामहिम उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि ऱाष्ट्र की सुरक्षा केवल सरकारों का दायित्व नही है। युवाओ ओर समाज की भी बराबर जिम्मेदारी है देश की सुरक्षा की युवाओ को सही मार्ग दर्शन देकर भी राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
विजयकान्त ने कहा ऐतिहासिक सम्मान ऐतिहासिक मंच ओर ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से हमे मिला यह ललडेड लिटेरी अवार्ड 2026 मैं पूज्य गौ माता और भारत माता के चरणों मंे समर्पित कर सभी का हृदय से आभार प्रकट किया।
