हरिद्वार। विदेशों में भारतीय परिधान तथा उत्तराखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए इंटरनेशनल अकादमी ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी जमुना पैलेस की छात्राओं ने अपने प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में अपने कला कौशल का उत्कृष्टत प्रदर्शन करते हुए विशेष आकर्षक ड्रेस डिजाइन की हैं।छात्राओं द्वारा तैयार किए परिधान आगामी 24जुलाई को जापान की राजधानी टोकियो में प्रदर्शित किये जाएंगे।ड्रेस डिजाइनिंग के सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को लक्षित करते हुए छात्राओं ने मानव शरीर के लिए उपयुक्त ओर्गानिक कॉटन,सम्बंधित एक्सेसरीज व हर्बल रंगों के उपयोग के माध्यम से ऐसे विशेष परिधान तैयार किए हैं।जिनकी विदेशों में भारी मांग है। संस्थान के संचालक विजय सिंह पाल ने बताया कि संस्थान के माध्यम से न सिर्फ ड्रैस डिजाइनिंग,बल्कि विदेशों तक पहुंच बनाने के लिए आयात व निर्यात की विशेष जानकारी से संस्थान के छात्र-छात्राएं स्वय के साथ राज्य व राष्ट्र को भी सशक्त कर रहे हैं।वर्तमान में विदेश व्यापार के सुलभ साधनों द्वारा आसानी से डॉलर जैसी कीमती करेंसी को भारत लाया जाता है।प्रधानमंत्री द्वारा विश्व के अनेक राष्ट्रों में भारत की कौशल क्षमता को दिया गया प्रोत्साहन राष्ट्र को आत्म निर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहा है।संस्थान की निदेशक सोनम पाल ने बताया कि उत्तराखंड कुशल प्रशिक्षित मानव व प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है।जिसमें अकेले स्तर पर बांग्लादेश जैसे देश को विदेश व्यापार में चुनौती देने की क्षमता विद्यमान है।कुशल प्रशिक्षण,मार्गदर्शन व राज्य के सहयोग से उत्तराखंड हस्तशिल्प व परिधान निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर सामने आने को तैयार है।संस्थान में प्रशिक्षित छात्राओं काजल चंचल,ज्योति चौधरी,खुशबु भारद्वाज,वर्षा चौहान,करिश्मा,अपर्णा कश्यप, महिमा आदि ने विशेष परिधान डिजाइन करने में अपने कला कौशल का शानदार और सराहनीय प्रदर्शन किया है।
