हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जनपद की हालिया घटनाओं,राहत कार्यों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की है।उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं और सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह सामान्य व नियंत्रण में हैं।जनपद में हुई घटनाओं और राहत कार्यों का विवरण निम्नवत है।उन्होंने अवगत कराया कि 10जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर के पास एक तालाब में नहाते समय ग्राम लालचंदवाला निवासी समद(उम्र 16वर्ष) की डूबने से मृत्यु हो गई।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर लिया है।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए स्थानीय सिविल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।10जुलाई सिडकुल थाना क्षेत्र में राजा बिस्कुट फैक्ट्री के पास एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार रिशु(उम्र 17वर्ष,निवासी शाहजहांपुर,यू.पी.)की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।घटना की सूचना सिडकुल पुलिस को उपलब्ध कराई गई।रुड़की तहसीलदार से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार,10जुलाई को अत्यधिक भारी वर्षा के कारण लण्ढौरा की रविदास बस्ती में एक मकान की दीवार धंसने से उसकी छत ढह गई।इस हादसे में चार महिलाएं घायल हुई हैं,जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।घायलों मे शाहिस्ता (25वर्ष),आयशा (10वर्ष),अलतमास (35वर्ष) एवं गरीवनी (70वर्ष) शामिल है।उन्होंने अवगत कराया कि 11जुलाई खानपुर क्षेत्र मे बाण गंगा नदी के बीच कुछ स्थानीय ग्रामीण और उनके मवेशी (पशु) फंस गए थे।सूचना मिलते ही स्थानीय आपदा मित्र कुलदीप कुमार और ओमप्रकाश ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सभी ग्रामीणों और उनकी मवेशियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।मुस्तैदी के कारण इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों के अनुसार,जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख मार्ग,संपर्क मार्ग और पुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इन पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में सभी उपजिलाधिकारी,तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशन दिए हैं,यदि कहीं कोई अप्रिय घटना घटित होती है,तो बिना समय गंवाए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करें तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल अनुग्रह सहायता राशि व अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाने के भी निर्देश दिए गए है।
