देहरादून। उत्तराखण्ड पूर्व विधायक संगठन की वार्षिक आमसभा आज आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं पूर्व विधायकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष लाखीराम जोशी एवं संचालन केदार सिंह रावत ने की।अध्यक्ष लाखीराम जोशी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में पूर्व विधायक संगठन का गठन एक ऐतिहासिक कदम है।बैठक में निम्न 05बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तदुपरांत सर्वसमिति से पास कर कारवाही को आगे बाढ़ने की सहमति दी गई। राजकीय विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग सहित अन्य राजकीय विश्राम गृहों में पूर्व विधायकों का नाम अतिथि सूची मे पुनःसम्मिलित किया जाये।दिल्ली उत्तराखण्ड निवास का किराया नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में विधायकों का किराया 1500/-है,जबकि पूर्व विधायकों का 3750/-निर्धारित किया गया है।इसे वर्तमान विधायकों के समान किया जाये।गोल्डन कार्ड दो वर्ष पूर्व विधानसभा द्वारा विधायकों एवं पूर्व विधायकों के लिए गोल्डन कार्ड जारी करने का प्रस्ताव पारित हुआ था,जो पिछले एक वर्ष से शासन में लंबित है।इसे शीघ्र लागू किया जाये। सम्मान राशि उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों को दी जा रही सम्मान राशि को पेंशन का नाम दिए जाने के कारण पूर्व विधायकों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।बैठक में मांग की गई कि इसका नाम बदलकर सम्मान राशि किया जाए।बस यात्रा सुविधा पूर्व विधायकों हेतु उत्तराखण्ड परिवहन निगम की साधारण बसों में यात्रा सुविधा उपलब्ध है।इसे वॉल्वो सहित सभी सरकारी बसों में भी लागू किया जाये।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने एवं पूर्व विधायकों के सम्मान व हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *