रामपुर मनिहारन (सहारनपुर): कस्बे के ऐतिहासिक और पारंपरिक ‘रुकन वाले अखाड़े’ के संचालन को लेकर विवाद सामने आया है। अखाड़े के वर्तमान उस्ताद शफीक अंसारी ने एक प्रेस नोट जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग कस्बे की शांति व्यवस्था को भंग करने की नियत से अखाड़े का ‘नकली उस्ताद’ पेश कर भ्रम फैला रहे हैं।
उस्ताद शफीक अंसारी ने बताया कि आज (29 जून 2026) उन्होंने मोबाइल पर एक फोटो देखी, जिसमें इमरान उर्फ पप्पू नाम के व्यक्ति को रुकन वाले अखाड़े का उस्ताद दर्शाया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से फर्जी और अवैध बताते हुए कहा कि इमरान उर्फ पप्पू का इस अखाड़े से कोई लेना-देना नहीं है।
शफीक अंसारी ने प्रेस नोट में तीखे सवाल उठाते हुए कहा, “यह नकली पगड़ी किसने और किस अधिकार से बांधी? अखाड़े की परंपरा के अनुसार, वर्तमान उस्ताद की मर्जी और अनुमति के बिना किसी को भी पगड़ी बांधने का कोई अधिकार (राइट) नहीं है।” उन्होंने इसे अखाड़े की परंपराओं का उल्लंघन और समाज में गुमराह करने की कोशिश करार दिया।
विवाद पर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए उस्ताद शफीक अंसारी ने कहा कि वह पिछले लगभग 50 वर्षों से ‘रुकन वाले अखाड़े’ का संचालन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह आगे भी इस अखाड़े को इसी तरह चलाते रहेंगे और अखाड़े की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे किसी भी प्रयास या ‘नकली उस्ताद’ का पुरजोर खंडन करते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *