हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में योग प्रशिक्षक के पद पर सेवारत डा.योगेश्वर दत्त चार दशक की सेवा करने के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये। योग विज्ञान विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवि की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि डा.योगेश्वर ने अपने सेवाकाल के दौरान आदर्श स्थापित किये है।उन्होंने इस विभाग के लिए जो त्याग किया है वह उल्लेखनीय है।हजारों- लाखों विद्यार्थी को योग सिखाया उन्हें योग से जोड़कर उनका जीवन परिवर्तित किया है।डॉ.योगेश्वर दत्त द्वारा किये गये सेवा भाव से कार्य करने के जुनून का सभी कर्मचारियों को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।कुलसचिव प्रो.सत्यदेव विद्यालंकार ने कहा कि डा.योगेश्वर का सम्पूर्ण सेवाकाल गुरुकुल व आर्य सिद्धांतो व योग सेवा को समर्पित रहा है।वह आज निर्धारित सेवा सीमा अवधि के चलते सेवानिवृत्त हो रहे हैं।लेकिन उनके अनुभव का लाभ गुरुकुल परिवार को हमेशा एक मार्गदर्शक के रूप में मिलता रहेगा।इस अवसर पर डा.योगेश्वर ने अपने अनुभव साझा करते हुए समविश्वविद्यालय प्रशासन व विभागीय अधिकारियों व साथियों का आभार व्यक्त किया।विभाग के प्रभारी डा.ऊधम सिंह ने कहा कि डॉ.योगेश्वर दत्त ने ईमानदारी से विभाग की सेवा की है।विभाग के कार्य को ईश्वर की आराधना मानकर किया है।संकायाध्यक्ष प्रो.नवनीत ने कहा सेवानिवृत्ति के उपरांत आपका जीवन और समाज के हित में लगा रहेगा। इस दौरान प्रो.मनुदेव बन्धु,डा.अजय मलिक,डा.संदीप,डा.निष्कर्ष,ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन विभाग के प्रभारी डा.ऊधम सिंह ने किया।कार्यक्रम में डॉ.अंकित,डा.मनोज, रणजीत ,बिजेंद्र सिंह,निकुंज यादव,धर्मेंद्र बिष्ट,कुलदीप,रुपेश पंत,कुलभूषण शर्मा,डा.रोशन लाल, मोहन सिंह,जोगेंद्र सहित विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे।
