हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की।इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।कोटा मुरादनगर में मांगेराम के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो तस्वीर आज दिखाई दे रही है,वह विधायक रवि बहादुर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए विधायक लगातार कार्य कर रहे हैं।विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर गली तक विकास पहुंचाना उनका लक्ष्य है।बहुजन समाज के समर्थन से उन्हें विकास के लिए नई ऊर्जा मिलेगी।इस अवसर पर प्रधान मुजम्मिल,मांगेराम,रणधीर सिंह,रविन्द्र,राजू,मिथुन,रजत,शिव कुमार,यशपाल सिंह,रविन्द्र सैनी,जगवीर सिंह,सोनू,जसवीर सिंह,डा.मांगेराम,सुरेंद्र कुमार,लोकेश सैनी,इरशाद सलमानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *