हरिद्वार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पुलिस लाइन रोशनाबाद में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग और जनपद के अनेक नशा मुक्ति केन्द्रों के संयुक्त सहयोग से किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सन्दीप कुमार ने कहा कि नशे से दूर रहना जीवन के लिए आवश्यक है क्योंकि नशीले पदार्थ के प्रभाव से व्यक्ति का शारीरिक,मानसिक संतुलन और नियंत्रण कम हो जाता है।विशिष्ट अतिथि सिविल जज(सीनियर डिविजन)एवं प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ज्योति बाला ने कहां कि नशा मानव शरीर में गंभीर समस्या उत्पन्न करता है।कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न नशामुक्ति केन्द्रों से आए व्यक्तियों की ओर से एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।इसके साथ ही पुलिस के ट्रेनिंग कान्स्टेबलों और नशामुक्ति केन्द्रों के व्यक्तियों के बीच एक रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।शिविर में आए सभी लोगों के विशेष मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया,जिसमें मुख्य रूप से टी.बी.(क्षयरोग),एच.आई.वी.आदि की जांच की गईं।जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लॉ इन्टर्न्स ने अपनी कविताओं के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया।शिविर में उप निरीक्षक एल.एस.बुटोला व निरीक्षक शान्ति प्रसाद गंगवार ने भी नशा मुक्ति के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में चित्रकला व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले व लॉ इन्टर्न्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जागरूकता शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ.हेमन्त खर्कवाल,सी.ओ.सदर पुलिस लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी,आर.आई.प्रवीण आलोक,डिप्टी एल.ए.डी.सी.रमन कुमारसैनी,रीटेनर अधिवक्ता सीमा, प्राधिकरण के अधिकार मित्र व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *