एमबीबीएस में गोल्ड मेडल हासिल कर डॉ. दानियाल ख़ान बने युवाओं की प्रेरणा
देवबंद के प्रतिभाशाली बेटे डॉ. दानियाल ख़ान ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देवबंद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।कज़ाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल मैडिकल स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ इंटरनेशनल बिज़नेस
(आई एम एस यू आई बी ) के दीक्षांत समारोह में डॉ. दानियाल ख़ान को औपचारिक रूप से एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025 -26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। डॉ. दानियाल ख़ान ने स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल देवबंद और जामिया इस्लामिया इशाअतअल उलूम अक्कलकुवा महाराष्ट्र से शिक्षा प्राप्त कर अनुशासन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने देवबंद के एक प्रसिद्ध मदरसे से दीनी तालीम भी हासिल की है ।देवबंद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फ़िरोज़ खान के पुत्र डॉ. दानियाल ख़ान की सफलता पर परिवार और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई। उनकी उपलब्धि ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की ताकत को सिद्ध किया है।डॉ. दानियाल ख़ान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर फैलते ही डॉ. फ़िरोज़ खान के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर डॉ. दानियाल ख़ान को शुभकामनाएं दीं और उन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. दानियाल ख़ान की यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। उनकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ हर मंजिल हासिल की जा सकती है।डॉ. फ़िरोज़ खान ने इस खुशी के अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है और समाज की दुआओं व सहयोग का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *