हरिद्वार। ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई।एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित ब्रीफिंग में स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल एवं अन्य ऑफिसर द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निम्नानुसार निर्देशित किया गया। भारी गर्मी के दृष्टिगत मेले में नियुक्त प्रत्येक जवान अपने साथ पानी की बोतल रखना सुनिश्चित करें। गर्मी होने पर डिहाईड्रेशन से बचने के लिए आप ग्लूकोज का भी प्रयोग कर सकते हैं। विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार किये गए ट्रैफिक प्लान की आपको जानकारी होनी चाहिए ताकी आवश्यक स्थिति में उन्हे धरातल पर लागू कर सकें।प्लान के सम्बन्ध में कोई भी असमंजस की स्थिति होने पर बेझिझक अपने उच्चाधिकारी से पूछें।मेले के दौरान फैलने वाली अफवाह अक्सर बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है।इन्हे रोकने के लिए सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मी, एवं चेतक/मोबाईल वाहन क्षेत्र में सतर्क दृष्टी रखें।क्राउड कंट्रोल एवं ट्रैफिक डायवर्जन के लिए समस्त जोनल प्रभारी/सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्म.को भंली भांति ब्रीफ कर लें।जनता के प्रति आपका व्यवहार शालीन एवं दृढ़ रहे।जल पुलिस,बम स्क्वायड प्रभारी सहित अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों आदि के महत्वपूर्ण नम्बर अपने पास अवश्य रखें।सभी जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर पूर्व से नियुक्त अधि./कर्म. को समय से रिलिव करना सुनिश्चित करें।प्रचलित चार धाम यात्रा एवं वीकेंड को देखते हुए मुख्य हर की पौड़ी घाट,मन्सा देवी व चण्ड़ी देवी मन्दिरों एवं हाईवे पर भीड़ का अत्याधिक दबाव रहेगा।इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स घाटों को निरंतर खाली कराने एवं श्रद्धालुओं को तरतीब से बाहर निकालने हेतु सजग रहें ताकी किसी प्रकार की भगदड़ की संभावना न हो।हाईवे पर किसी भी प्रकार से वाहनों को पार्क ना होने दें।सभी वाहनों को पार्किंग में भेजा जाए।स्नान को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।इसमें अपर पुलिस अधीक्षक-04,पुलिस उपाधीक्षक-12,निरीक्षक/थानाध्यक्ष 19,उ.नि./अपर,उ.निरी.-55,म.उ.नि./म.अ.उ.नि.-06,हे.का./का.-209,महिलाकांस्टेबल-36, टीआई-03,उ.नि./अपर उ.निरी.यातायात-12,हे.का./कांस्टेबल टीपी-27,ड़ॉग स्कवॉड़-02 टीम,फायर टेन्डर मय यूनिट -04,अभिसूचना ईकाई-10कर्मी,घुड़सवार दल-03टीम,फ्लड कंपनी-14कर्मी,जलपुलिस-14कर्मी,सीएपीएफ-03कंपनी,होमगार्ड्स-200,पीआरडी-200, एसडीआरएफ – 01 टीम, एटीएस-02 सब कंपनी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *