आधुनिक जीवनशैली की व्यस्ततम दिनचर्या में शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक- जोशी
हरिद्वार।अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला ओलम्पिक एसोसिएशन व उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र मे विभिन्न खेल संगठनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हरिद्वार के जिला क्रीड़ा अधिकारी के रूप में नवनियुक्त रविन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा कार्यभार सम्भालने पर नेहरू युवा केन्द्र पर उनका स्वागत किया गया।जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ.पी.चौहान,कार्यकारी अध्यक्ष नेहरू युवा केन्द्र द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष एल.एन.एस.राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से तेलंगाना ओलम्पिक संघ के पूर्व महासचिव के.जगदीश्वर यादव भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महेश जोशी ने कहा कि यह दिवस हमें आधुनिक जीवनशैली की व्यस्ततम दिनचर्या में शारीरिक रूप से स्वस्थ व सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें याद दिलाता है कि शारीरिक रूप से सुदृढ़ व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना हमारे स्वास्थ के लिए कितना आवश्यक है और यह आवश्यकता केवल खेल के माध्यम से ही पूरी की जा सकती है।श्री जोशी ने बताया कि पिछले छः माह में एशियन गेम्स के दो खिलाड़ियोें ने राज्य का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा है।इस अवसर पर ओ.पी.चौहान ने नेहरू युवा केन्द्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।जगदीश्वर यादव ने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि यह दिन खेल में मिलने वाली जीत का जश्न मनाने का नहीं अपितु अनुशासन,सम्मान,खेल भावना व मैत्री आदि मानवीय जीवन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का है।प्रमोद पाण्डेय ने इस दिवस को खेल भावना, मैत्री,शान्ति एवं वैश्विक एकता का महापर्व बताया।क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र सिंह भण्डारी ने आश्वासन दिया कि उनके विभाग से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा,वह अवश्य मिलेगा।इससे पूर्व उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव चेतन जोशी, महेश जोशी व एल.एन.एस.राणा ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के पश्चात ओलम्पिक दिवस पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।इस कार्यक्रम में ऋषिपाल सिंह,मनोज नेगी ,दिनेश कैन्तुरा,नितिन राठी, पंकज राठी,इन्द्रमोहन बर्थवाल,सतीश बलूनी,दिनेश रावत व आशीष कुमार आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे खेल से जुड़े प्रतिनिधि,खेल संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *