हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। 16जून को कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करन पुत्र चन्द्रपाल वर्मा निवासी गावं रामपुर बखली थाना बिजनौर उ.प्र.हाल निवासी संजय नगर टिबडी को आर्यनगर चौक ज्वालापुर से गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को अपने साथ अमृतसर पंजाब लेकर गया था और घूमकर वापस हरिद्वार आ गये थे।पुलिस ने पीडिता के बयान दर्ज कर एवं मेडिकल कराने के बाद आरोपी अभिषेक के खिलाफ दर्ज मुकद्मे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर भण्डारी,एसआई अंशुल अग्रवाल,एसआई पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल विवेक गुसांई,प्रेम सिंह शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *