हरिद्वार। जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चौथे दिन भी नगर निगम,नगर पंचायतों एवं विकास खंडों में आयोजित किए गए जनकल्याणकारी शिविर।आज आयोजित शिविर नगर निगम हरिद्वार में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे 43आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिसमें सभी आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। नगर पंचायत लंढौरा में शिविर में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गईं।आयोजित शिविर में 21आवेदन प्राप्त हुए,जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।नगर पंचायत भगवानपुर में 13,पिरान कलियर नगर पंचायत में 05आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे,जिसमें से 02 आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया,नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में 07आवेदन पत्र में से 06आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विकासखंड कार्यालय भगवानपुर में आयोजित शिविर में 61आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 50आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।इन जनकल्याण शिविर में 851क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।आयोजित जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आयुष्मान कार्ड,प्रधानमंत्री आवास योजना,किसान सम्मान निधि,लखपति दीदी,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी गयी।आयोजित शिविरों में खंड विकास अधिकारी,नगर निगम ,नगर पंचायत,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
