सहारनपुर। मनचंगा जनसंदेश यात्रा का आयोजन 20 जून से 25 जून तक किया जा रहा हैं। जानकारी देते हुए श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बताया कि मन चंगा जन संदेश यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं जो 20 जून को सहारनपुर के गढ़ी मलूक नंबर दो से प्रारम्भ होगी जनसंदेश यात्रा का विधिवत शुभारंभ संत मनदीप दास जी महाराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय रविदास धर्म संगठन के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।
श्री गौतम ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी सहारनपुर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में ष्मन चंगा जन संदेश यात्राष् निकाली जा रही है, जिसमें उत्तर भारत के प्रमुख रविदासी संत एवं सामाजिक कार्य कर्ता एवं गुरू प्रेमी गणमान्य लोग इस यात्रा में भागीदारी करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समाज के लोगो को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन संदेशो को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। श्री गुरू रविदास महाराज जी ने ष्बेगमपुरा” का संदेश दिया था । श्री गुरू रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बेगमपुरा के संकल्प को साकार रूप देने के लिए समता, समानता, न्यायवादी, भाईचारा, मानवतावादी आदर्श बेगमपुरा बसाने हेतु संकल्प लिया है। श्री रोहित गौतम मन चंगा की ज्योति लेकर सर्व समाज में जायेंगे और लोगो को गुरू महाराज जी के जन संदेशो को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
श्री रोहित गौतम ने बताया कि 20 जून 2026 को सहारनपुर के संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के मंदिर गढ़ी मलूक नंबर 2 से प्रारंभ होकर संत शिरोमणि श्री गुरुदास मंदिर विश्राम धाम चमार वाला जौहर तुगलकाबाद नई दिल्ली पहुंचेगी 25 जून को यह यात्रा समापन होगी। इस अवसर पर आशु कोरी, मेघराज एड० सुरेश पाल ,संजय कुमार, विपिन एडवोकेट, संजीव एडवोकेट, संदीप कुमार नरेंद्र एडवोकेट ,नाथीराम एडवोकेट आदि गमान्य लोग उपस्थित रहे।
