हरिद्वार। गुरुवार को समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने जनपद हरिद्वार के ग्राम मतलबपुर के प्राइमरी स्कूल में आयोजित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर बहुद्देशीय शिविर में शामिल हुए। जहाँ ग्रामवासियों ने मंत्री जी का ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत और सम्मान किया। उपाध्यक्ष 11ः00बजे प्राइमरी स्कूल मतलबपुर पहुंचे।यहाँ उन्होंने प्रातः 11ः00बजे से दोपहर 01ः00बजे तक आयोजित शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान कर्णवाल जी ने स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।उपाध्यक्ष ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी रुड़की को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से एक घंटा पूर्व पहुंचकर जनता की समस्याएं पंजीकृत करें एवं उनका प्राथमिकता से निस्तारण कराएं।कर्णवाल जी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि समाज कल्याण की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सरलता से पहुंचे।उपाध्यक्ष का यह शिविर कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में अनुमोदित था।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को नोडल अधिकारी नामित किया गया था।थाना अध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर आयुक्त रुड़की द्वारा स्थल व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *