हरिद्वार। श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी के अध्यक्ष महंत डॉ.रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने सोमवार को कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।दल में जापान से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद गिरी और साध्वी योगमाता सत्य प्रेम गिरी भी शामिल रहे।संतों ने शंकराचार्य चौक से सिंहद्वार तक गंगा तट पर बन रहे नए घाटों, सड़क, पेयजल,विद्युत,सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर कुंभ को दिव्य,भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से काम कर रहे है।आधुनिक तकनीक से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक अनुभव देने की तैयारी है।निरीक्षण के बाद महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि चल रहे विकास कार्य अभूतपूर्व हैं।नए घाट बनने से स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण आसान होगा। उन्होंने कहा कुंभ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं,सनातन संस्कृति का विश्वव्यापी उत्सव है। 2027 का कुंभ दिव्यता और सुरक्षा के नए मानक स्थापित करेगा।जापान के टोयामा प्रांत से आए स्वामी आदित्यानंद गिरी ने तैयारियों को प्रभावशाली बताया।उन्होंने कहा कि जापान में योग और सनातन दर्शन के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है और उनके कई शिष्य कुंभ में शामिल होने हरिद्वार आएंगे। साध्वी योगमाता सत्य प्रेम गिरी ने कहा कि गंगा तट पर होने वाला कुंभ मानवता को जोड़ने वाला आध्यात्मिक महोत्सव है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 साल से फरार 5 हजार के इनामी धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 3साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार ने 5हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी था आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में धोखाधड़ी का केस दर्ज था।इसकी विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान कर रहे थे। आरोपी अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा,पोस्ट अंतवाड़ी,थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर, यूपी 2022 से लगातार फरार था।पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।इसके बाद मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और मोबाइल सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई।पुलिस चौकी बलवा गेट,कोतवाली जानसठ, मुजफ्फरनगर यूपी के पास से आरोपी अरुण कुमार को दबोच लिया गया।
