हरिद्वार। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में ज्वालापुर से बहादराबाद टोल प्लाजा तक खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में,वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा संचालित किया गया।अभियान के दौरान कुल 06खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर 02खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए।साथ ही,एक प्रतिष्ठान में गंदगी एवं अस्वच्छता पाए जाने पर नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए।संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने,खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण करने एवं आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर 01चालान भी किया गया तथा 02खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई की गई।विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *