हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है।विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है।वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण,भूमि प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ रहे हैं।पेड़ों की कटाई,औद्योगिकीकरण और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है।इसके परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग,जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।यदि हम आज पर्यावरण को नहीं बचाएँगे,तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा।विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के महत्व को समझने और उसे सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।हमें मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।वायु,जल,भूमि,पेड़-पौधे,पशु-पक्षी और प्राकृतिक संसाधन मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं।यदि पर्यावरण स्वच्छ और संतुलित रहेगा,तभी मानव जीवन सुरक्षित और स्वस्थ रह सकेगा।बढ़ते प्रदूषण,वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं ने आज पूरे विश्व को चिंतित कर दिया है।इन्हीं समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।आज पर्यावरण कई प्रकार के प्रदूषणों से प्रभावित हो रहा हैकृवायु प्रदूषण,जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भूमि प्रदूषण।कारखानों का धुआँ,प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग,वाहनों से निकलने वाली गैसें तथा पेड़ों की कटाई पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं।इसके कारण ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा,सूखा और अनेक बीमारियां बढ़ रही हैं।यह पृथ्वी सिर्फ हमारा घर ही नहीं,बल्कि हमारी माता भी है,इसके शोषण और दोहन को रोकना हमारा कर्तव्य है।यदि अभी भी इसे नहीं रोका गया,तो इसका परिणाम स्वयं मानव जाति को ही भुगतने होंगे।पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *