हरिद्वार। घर से फोन और रूपयों से भरी गुल्लक चोरी करने के मामले में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 3मोबाइल फोन व एक सरिए का टुकड़ा बरामद किया है।आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 27मई को महावीर विहार रावली महदूद निवासी विपिन गिरी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर घर से मोबाइल फोन व गुल्लक जिसमें 10000 थे,चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर महिंद्रा पार्क में खड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और सरिए का टुकड़ा बरामद किया।पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों आपस में दोस्त हैं तथा स्मैक का नशा करते हैं।नशे का खर्चा पूरा करने के लिए उन्होंने ही महावीर विहार स्थित एक घर से 1 मोबाइल फोन व गुल्लक चोरी की थी।गुल्लक से मिले रुपयों को दोनों ने आपस में बांट कर खाने-पीने में खर्च कर दिए।बरामद मोबाइल फोन के आईएमइआई नंबर का मिलान करने पर एक मोबाइल फोन का मिलान चोरी हुए मोबाइल से होने पर पुलिस ने समीर उर्फ मैगी पुत्र गंगाराम निवासी सरकारी स्कूल के पास रावली महदूद को हिरासत में लेते हुए उसके नाबालिग दोस्त को नियमों के मुताबिक पुलिस संरक्षण में ले लिया।पुलिस आरोपियों से बरामद अन्य 2मोबाइल के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।पुलिस टीम में एसआई जयसिंह राणा,हेडकांस्टेबल सोहन राणा शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *