हरिद्वार। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00बजे तक रविदास मंदिर नन्हेड़ा अनन्तपुर,शिव मंदिर जियापोता मे दोपहर 02ः00बजे से अपराह्न 04ः00आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं।नन्हेड़ा मे 14 तथा जियापोता में 18शिकायतों में से 10समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।शेष समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनहित के लिए आयोजित इस शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।इन शिविर मे बाल विकास विभाग कि तरफ से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट भेट की गई ।यह कीट 6माह तक के पहले दो प्रसव को दिया जाता है।सुपरवाइजर सकुंतला ,आंगनवाड़ी सहायिका बबली देवी और कार्यकर्त्ता अमृता सिंह उपस्थिति रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *